लखनऊ, मार्च 17 -- पीजीआई के कल्ली पश्चिम में चार लोगों के गिरोह ने दस्तावेजों में हेरफेर कर कई लोगों को ठग लिया। पुलिस ने गिरोह की एक महिला सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रायबरेली निवासी सीमा सिंह की तहरीर पर नवंबर में दर्ज मुकदमे की जांच में इस गिरोह का नाम सामने आया। गिरफ्तार उर्मिला नाम बदलकर जमीन की रजिस्ट्री कराती थी। जिससे खरीदारों को शक न हो सके। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कल्ली पश्चिम मोड़ से उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए यह साजिश रचने की बात स्वीकार की। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.