शाहजहांपुर, जून 8 -- तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर क्षेत्र की एक युवती ने समुदाय विशेष के युवक पर गलत नाम बताकर दोस्ती करने, शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया। मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके भाई पर मुकदमा दर्ज किया है। तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले वह एक शादी समारोह में गई थी। वहां उसकी मुलाकात धर्मपुर कंजा गांव निवासी युवक से हुई। युवती का कहना है कि उसने अपना नाम आरव बताया था। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। पीड़िता के मुताबिक बाद में युवक उसे नजरपुर स्थित एक मकान में ले गया, जहां जबरन संबंध बनाए गए। इसी दौरान...