बलरामपुर, अप्रैल 19 -- बलरामपुर संवाददाता। सदर शिक्षा क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित एक विद्यालय को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय संचालक बार-बार नाम बदलकर स्कूल चला रहे हैं और अभिभावकों से शुल्क वसूल कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मामला सदर शिक्षा क्षेत्र के गौर से तुलसीपुर रोड स्थित कैलाशगढ़ में संचालित एक विद्यालय का है, जो पहले क्रिएटिव कॉर्नर के नाम से संचालित था। विभागीय सख्ती के बाद इसे एम कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के नाम से चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय के पास किसी भी कक्षा की मान्यता नहीं है, बावजूद इसके यहां बेधड़क संचालन जारी है।बीते वर्ष खंड शिक्षाधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर विद्यालय को बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संचालक ने शपथ पत्र देकर कार्रवाई से...