चित्रकूट, मार्च 1 -- चित्रकट। संवाददाता कर्वी कोतवाली के चकमाली निवासी मनोज निषाद ने तहरीर देकर बताया कि बेडीपुलिया चौराहे के पास पुरवा तरौंहा निवासी सुनील यादव से उसने एक व्यक्ति का नाम पूंछा। जिस पर उसने नाराज होकर गालीगलौज शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर उसने फोन के जरिए अभिषेक यादव, बुद्धविलास, अंकित आदि छह लोगों को बुला लिया। इन सभी ने आकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.