भदोही, फरवरी 13 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी राजकुमार ने एक व्यक्ति पर अधिकारी बताकर भदोही तहसील में नाम दुरुस्त कराने के नाम पर पैसा लेने का अरोप मढ़ा है। कई माह गुजरने के बाद पैसा न मिलने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि रामनगर निवासी एक व्यक्ति अपने को सरकारी अधिकारी बताते हुए नाम दुरस्त कराने के नाम पर हजारों रुपया ले लिया। अब बार-बार थाने का चक्कर काट रहा हूं लेकिन हमारा पैसा नहीं मिल रहा है। दो माह पूर्व दुर्गागंज थाने में तहरीर देने पर ऐसा कृत्य करने वाले को थाने में बुलाया गया था। उस समय एक माह के अंदर पैसा देने की बात कहा था। अब फिर पीड़ित बार-बार थाने का चक्कर लगाने को विवश है लेकिन मामले को संज्ञान में नहीं लिया जा रहा...