बलिया, मार्च 8 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय जूनियर हाईस्कूल के मैदान में रविवार को पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री विजयालक्ष्मी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में आए लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। आयोजक विजयलक्ष्मी सिंह ने कार्यक्रम में आए बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का होली मिलन समारोह इसलिए महत्वपूर्ण है कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। वर्तमान परिवेश में महिलाएं हरेक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे में कन्धा मिलाकर चल रही है। कभी ऐसा भी था जब महिलाएं केवल घर गृहस्थी तक सीमित थी। आज जल थल, आसमान हरेक जगह उन्होंने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराया हैं। महिलाएं रोटी बनाने से लेकर संविधान बनाने तक कि भूमिका बखूबी निभा रही हैं। कहा कि मैं सौभाग्यश...