सिद्धार्थ, जून 19 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई गांव में बीएलओ पर वोटर लिस्ट से नाम कटने का कारण पूछने पर मारपीट का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने लोगों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। चकचई गांव निवासी तुलसीराम वर्मा पुत्र जगन्नाथ ने गांव के ही निवासी बीएलओ पर विधानसभा वोटर लिस्ट से उसका नाम काटने का आरोप लगाया। उसने कहा कि जब वोटर लिस्ट से नाम कटने की जानकारी हुई तो संबंधित बीएलओ से पूछताछ करने गए। इससे गुस्सा होकर बीएलओ ने बुधवार की रात करीब आठ बजे उसे पीट दिया। साथ ही धमकी दी कि जहां भी जाना है जाओ मेरा कुछ नहीं होगा।शिकायतकर्ता यह भी पढ़ें- परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब, एसडीएम से गुहार ने कहा कि वह भाजपा का सेक्टर अध्यक्ष है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी एक सरकारी कर्मचारी ह...