शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- बोर्ड परीक्षा सिर पर है, लेकिन नाम और विषय में गड़बड़ी के चलते लापरवाही ने छात्रों व उनके अभिभावकों की नींद उड़ा दी है। प्रवेशपत्र हाथ में आते ही कई परीक्षार्थियों के होश उड़ गए, कहीं नाम गलत, कहीं विषय बदला हुआ तो कहीं लिंग तक परिवर्तन के मामले सामने आने के बाद परेशान परीक्षार्थी इंटर कालेज से लेकर डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय में सोमवार शाम तक करीब छह मामलों में लिंग परिवर्तन, 20 छात्रों के विषय बदलने और करीब पांच नामों में गड़बड़ी की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। बता देें कि यह आंकड़ा सिर्फ दर्ज शिकायतों का है, असल संख्या और भी ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। छात्रों के साथ शिकायत लेकर आए अभिभावकों का कहना है कि महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा से ठीक पहले इस तरह की चूक कैसे हो गयी। वह...