कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर, संवाददाता। बेकनगंज में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पासपोर्ट कार्यालय के नोडल अधिकारी का आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर दो पासपोर्ट बनवाएं गए हैं। लखनऊ एलआईयू की शिकायत पर एसीपी अनवरगंज से मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद बेकनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी का आरोप है कि बेकनगंज के हीरामन का पुरवा निवासी नूर हफीज ने आधार कार्ड, वोटर आईडी व अन्य दस्तावेज के आधार पर 2003 पासपोर्ट बनवाया। जिसमें उनकी जन्मतिथि 20 मई 1968, पिता का नाम अब्दुल रहमान, माता का नाम नूरजहां और पता 91/51 दर्ज है। यह पासपोर्ट अगस्त 2013 तक वैध था। आरोप है कि दूसरा पासपोर्ट हफीजुर रहमान, जन्मतिथि 11 दिसंबर 1973, पिता का नाम अब्दुल रहमान, माता का नाम ...