घाटशिला, दिसम्बर 6 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित नामोपाड़ा में निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना विगत सात माह से खराब है।सोलर जलापूर्ति योजना खराब होने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की घोर समस्या व्याप्त है। इस संबंध में गुरूवार को नामोपाड़ा के ग्रामीण विधायक समीर मोहंती से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पाकर विधायक समीर मोहंती ने नगर पंचायत प्रशासक मोटाय बानरा से दूरभाष पर बात कर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया है। नगर पंचायत प्रशासक के निर्देश पर गुरुवार को नगर पंचायत के प्रबंधक वहां पहुंच कर जलापूर्ति योजना की जानकारी ली थी और ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि जबतक जलापूर्ति योजना दुरूस्त नहीं होता है तब तक नगर पंचायत द्वारा टैंकर से ग्रामीणों को पेयजल...