बागपत, मार्च 13 -- दाहा। श्री हरचंद मल जैन इंटर कालेज टीकरी में शुक्रवार को अध्यापकों ने प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थिति पंजिका में फेरबदल किए जाने का आरोप लगा धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे अध्यापकों का आरोप है कि उनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षाओं में लगी हुई थी। जब वे शुक्रवार को प्रधानाचार्य कार्यालय में पहुंचे तो उपस्थिति पंजिका में शिक्षकों के क्रम में जो विगत कई वर्षों से उपस्थिति पंजिका में नाम लिखे आ रहे थे उनमें प्रधानाचार्य नरेंद्र मान ने परिवर्तन कर दिया। जिनका 10, 11 नंबर पर नाम अंकित था उनका क्रम में तीन चार नंबर पर कर दिया जो नियम विरुद्व है। उन शिक्षकों के नाम आगे कर दिए जिनका इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मामला चल रहा है और वे उच्च न्यायालय के आदेश से ही वेतन प्राप्त कर रहे है। कहा कि वरिष्ठता सूची प्रत्येक सत्र में अप्रैल माह में जार...