लातेहार, मार्च 9 -- मनिका, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के नामूदाग स्थित शिव शक्ति फ्यूल सेंटर में रविवार को डीजल और पेट्रोल को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग पंप पर पहुंच गए, जिसके कारण घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।पंप कर्मियों के अनुसार कई ग्राहक वाहनों के अलावा डिब्बों में भी डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। लोगों में डीजल-पेट्रोल खत्म होने की आशंका के कारण जल्द से जल्द अधिक मात्रा में स्टॉक करने की होड़ लग गई। इसी दौरान पंप पर भीड़ बढ़ने लगी और पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पंप के सुपरवाइजर ने बताया कि पंप पर डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। कुछ लोगों द्वारा डिब्बों में डीजल-पेट्रोल भरवाने और कर्मियों से खींचातानी करने की वजह से स्थिति बिगड़ ...