मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के बीबीगंज में एक दुकान में छापेमारी कर नामी ब्रांड का स्टीकर लगाकर नकली आरओ बेचने का भंडफोड़ किया गया है। पुलिस व कंपनी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इसमें दुकान से कई आरओ जब्त किए गए हैं। साथ ही दुकान के एक सेल्समैन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि जब्त सामान का मिलान करने के बाद एफआईआर दर्ज कराएंगे। एफआईआर के बाद स्पष्ट होगा कि दुकान से हिरासत में लिए गए सेल्समैन पर क्या कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.