हरिद्वार, दिसम्बर 27 -- पथरी क्षेत्र के पदार्था गांव स्थित एक नामी फैक्ट्री में काम कर रहा श्रमिक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसके हाथों में आग लग गई और धुआं उठने लगा। घिस्सुपुरा निवासी मतलूब इस फैक्ट्री में बतौर इलेक्ट्रीशियन कार्यरत है। फैक्ट्री के प्लांट पर काम करते समय करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर एंबुलेंस के जरिए उसे तत्काल एक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे के लिए फैक्ट्री के विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। इधर, पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं मिली है, इस मामले की जानकारी...