हापुड़, अप्रैल 9 -- कोतवाली क्षेत्र के बजरंगपुरी स्थित एक औद्योगिक इकाई में एक कंपनी के नाम पर नकली ब्रांडेड सैनिटरी सामान बनाने और बेचने का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर पुलिस और कंपनी प्रतिनिधि की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली नल, शावर और संबंधित सामग्री बरामद की है। मामले में शिकायतकर्ता मनीष जिंदल, निवासी बेस्ट होम सिटी, खरड़ पंजाब ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि कुछ लोग उनकी कंपनी के ब्रांड शेरा के नाम से मिलते-जुलते उत्पाद बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। बजरंगपुरी स्थित वानिक उद्योग नामक फैक्ट्री में नकली नल और शावर तैयार कर सप्लाई किए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। उपनिरीक्षक...