मैनपुरी, फरवरी 24 -- क्षेत्र में किसानों की गाढ़ी कमाई और फसल के साथ खिलवाड़ करने वाले जालसाजों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुसमरा पुलिस चौकी के पास स्थित एक दुकान पर पुलिस और नोएडा की एक निजी कंसल्टिंग टीम ने संयुक्त छापेमारी कर नामी कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली मक्का बीज की बड़ी खेप पकड़ी है। टू बडी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (नोएडा) के सहायक प्रबंधक आशीष जांगिड़ को गोपनीय सूचना मिली थी कि किशनी क्षेत्र में बेयर कंपनी के प्रसिद्ध ब्रांड के नाम पर नकली बीज खपाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और कुसमरा पुलिस बल के साथ राधिका बिल्डिंग मैटेरियल (हिरौली पुलिया) पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान दुकान से 14 पैकेट मक्का बीज बरामद हुए। जब टीम ने बारीकी से जांच की, तो धोखाधड़ी का अनूठा तरीका सामने आया। बरामद स...