नोएडा, जुलाई 28 -- नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 500 से अधिक लोगों से ठगी करने वाले छह लोगों को मंगलवार रात अट्टा मार्केट से गिरफ्तार किया। ये करीब डेढ़ साल से कॉल सेंटर खोलकर बेरोजगार युवकों से रकम ऐंठ रहे थे। इनके सिस्टम से डाटा बरामद किया जा रहा है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि यह कॉल सेंटर सेक्टर-27 के अट्टा मार्केट की एक इमारत में चलाया जा रहा था। सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी की। मौके से चार युवतियां और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान जिला उन्नाव के ब्रह्मनगर निवासी स्वेता सिंह, सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव निवासी नीजू यादव, दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी कीर्ति सिंह उर्फ मीरा, पूजा, सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव निवासी रूपेश कुमार और हापुड़ के पिल...