लखनऊ, मार्च 5 -- होली के त्योहार पर राजधानी को चमकाने का दावा करने वाला नगर निगम पूरी तरह फेल साबित हुआ। होली से एक दिन पहले से लेकर त्योहार बीतने के दूसरे दिन तक शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई और तीन ही दिनों में राजधानी के गली-मोहल्ले में कूड़े के ढेर लग गए। हालात यह रहे कि शहर के लगभग हर इलाके में पड़ाव स्थलों, गलियों, नुक्कड़ों और चौराहों पर कचरे के अंबार लगे मिले, लेकिन उसे उठाने वाला कोई नहीं था। हैदराबाद की जिस नामी कम्पनी लखनऊ स्वच्छता अभियान को शहर के पांच जोन में सफाई व कूड़ा उठाने का काम दिया गया है उसने नगर निगम का बेड़ा गर्क कर दिया। लखनऊ के ठेकेदार की कंपनी लायन्स इन्वायरो ने भी तीन जोन की कचरा प्रबंधन की व्यवस्था ध्वस्त कर दी। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में पड़ताल के दौरान साफ दिखा कि सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। नगर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.