बिजनौर, मार्च 28 -- अफजलगढ़। समारोह आयोजित करके नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। चेयरपर्सन तब्बसुम ने शाल और बुके तथा ईओ एसपीसिंह द्वारा मोमेन्टो देकर मुख्य अतिथि एसडीएम सुश्री स्मृति मिश्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद ईओ ने नामित सदस्यों को बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम धामपुर सुश्री स्मृति मिश्रा ने शासन द्वारा नामित सभासद मुकेश शर्मा, भीमसिंह रावत, सलीम अहमद, जयपाल सिंह तथा माया देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सफाई नायक रोहिताश पवार के संचालन में आयोजित समारोह के दौरान लेखाकार संजीव कुमार तथा रोबिन अग्रवाल व सनी गुप्ता (लिपिक) के अलावा अमर कुमार, राजवीर सिंह, आदेश पवार, जयराज, रंजीत पवार, सोमराज, कमल कुमार सहित अन्य लोग मौजू...