चित्रकूट, अप्रैल 21 -- चित्रकूट। नगर पालिका कर्वी में शासन स्तर से नामित सभासदों ममता सिंह, गोरेलाल रैक्वार, विवेक अग्रहरि व अभिलाष जायसवाल को एसडीएम सौरभ यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि नामित सभासद भागवत त्रिपाठी उपस्थित न होने की वजह से शपथ नहीं ले पाए। शपथ के बाद पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता ने नामित सभासदों का माल्र्यापण कर स्वागत किया। इस दौरान ईओ लालजी यादव, जेई शुभम तिवारी, सभासद शंकर प्रसाद यादव, सुखदेवी, नीलम, राजकमल वर्मा, शैलेंद्र सोनी, पूजा, शुभम केसरवानी, हेमलता, अनुज निगम आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.