हरदोई, अप्रैल 8 -- संडीला। नगर पालिका परिषद में सरकार द्वारा नामित पांच सभासदों को बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अर्पित गुप्ता, शरद चौरसिया, शिवम सक्सेना, रुचि अस्थाना और अमन बाबू शामिल रहे। सभी नव-नामित सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि सभासदों की जिम्मेदारी केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। वहीं विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी अहम जिम्मेदारी है। इस मौके पर एमएलसी पुत्र संचित...