रायबरेली, अप्रैल 22 -- ऊंचाहार। नामित सभासदों के सहयोग से नगर के विकास को गति मिलेगी। इससे नगर के किसी भी वार्ड में होने वाले विकास कार्यो में मजबूती से उनकी सहभागिता रहेगी। ये बातें विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने आयोजित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही। बीते दिनों शासन द्वारा तारकेश्वर नाथ मिश्र, जगतपाल पासी व ओमप्रकाश साहू को सभासद नामित किया गया था। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में नामित सभासदों के आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय का अध्यक्ष ममता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी ने स्वागत किया।अध्यक्ष ने नामित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष व ईओ द्वारा एक बीते वर्ष नगर में कराये गये विकास कार्यों की जानकारी दी और पेयजल के लिए खर्चे किए गये बजट की भी चर्चा की। इसके ब...