मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- जानसठ। प्रदेश सरकार ने जानसठ नगर पंचायत में नामित सभासदों की सूची में तीन नामित सभासदों अंकित संगल, विशु पाल और सुभाष चौधरी के नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और कस्बे वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए एक जुलूस निकाला। यह जुलूस जानसठ के प्रमुख मार्गो से होता हुआ कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सभासद अंकित संगल के आवास पर जाकर समाप्त हुआ। किस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामित सभासदों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया एवं मिठाई बाटकर खुशी मनाई ।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेश रस्तोगी, रजनीश सैनी, अनिल चौधरी, सभासद सुशील कुमार, पूर्व सभासद अश्वनी चौधरी, सत्येंद्र धामा, संदीप सैनी, चेतन, दीपक, गौरव वाल्मीकि, अमित, शिवकुमार, विकास, रवि प्रजापति, सहित त दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.