सहारनपुर, मार्च 17 -- देवबंद नगर पालिका परिषद में नामित हुए पांच सभासदों का भाजपाइयों द्वारा अभिनंदन किया। इस दौरान नवनामित सभासदों ने कहा कि वह ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।मंगलवार को रेलवे रोड पर सुभाष चौक के निकट हुए कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने नामित सभासदों ने मंजू शर्मा, विजेंद्र वर्मा, ऋषिपाल कश्यप, राहुल वाल्मीकि और राजन छाबड़ा का फूल मालाएं व पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। अरुण गुप्ता ने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा संगठन ने सर्वोपरि रखा है। उन्होंने पांचों सभासदों को अपने कर्तव्य उत्तरदायित्व को समझते हुए अपने अधिकारों का पूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। नामित सभासदों ने प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह का आभार जताया और कहा ...