शामली, अप्रैल 9 -- शामली। नगर पालिका परिषद शामली में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में नामित सभासदों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिडला, यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि एवं महासचिव अश्वनी तेश्वर के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, चेयरमैन अरविन्द संगल, बीना अग्रवाल रहे। इस दौरान नामित सभासदों देवानंद गौड़, मीरा चावला, उत्तम नामदेव, हरिओम पाठक, संगीता जिंदल, लीलेराम कांधला, रवि गहलोत झिंझाना, धर्मवीर वाल्मीकि कैराना एवं आशा सौदागर ऊन का फूल-माला पहनाकर, पगड़ी बांधकर तथा डॉ. बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रसिद्ध कवि प्रदीप टांक मायूस रहे। आयोजन मंडल में देवेंद्र...