चंदौली, अप्रैल 12 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 5 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार की शाम शासन की ओर से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा ने नामित सभासद पूजा जायसवाल, दिनेश कसौधन एवं सुशीला गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने नामित सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी समन्वय और टीम वर्क के माध्यम से चकिया को एक आदर्श नगर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिला महामंत्री उमाशं...