चंदौली, अप्रैल 10 -- पीडीडीयू नगर। शासन की ओर से नगर पालिका में पांच लोगों को सदस्य नामित पिछले दिनों किया गया था। शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने शासन से नगर पालिका पीडीडीयू में नामित पांच सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें नगर पालिका के नामित सभासद गीता रानी गुप्ता, रमेशचंद्र शर्मा, भीम कुमार मोदी, राकेश कन्नौजिया, कमलाकर दूबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर नामित सभासदों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...