लखीमपुरखीरी, मई 3 -- नगर पालिका परिषद पलिया का एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने अचानक औचक निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। एडीएम ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया और रखे गए अभिलेखों को खंगाला। इस दौरान एसडीएम डॉ अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने एक-एक पटल पर जाकर फाइलों की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति तथा कार्य निष्पादन की गति की विस्तार से समीक्षा की। राजस्व अनुभाग में कर वसूली की प्रगति, लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि और बकाया वसूली की स्थिति की भी गहन पड़ताल की गई। एडीएम ने विशेष रूप से नामांतरण के मामलों की गहराई से जांच की, जिसमें संबंधित रजिस्टर अपूर्ण पाए गए। यह भी पढ़ें- एडीएम न्यायिक ने तहसील का किया निरीक्षण इस पर उन्होंने गंभीर रुख अपनाते हुए संबंधित प...