नामांकित 615 में 100 बच्चे ही उपस्थित, हर तरफ गंदगी
मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता स्कूल में नामांकित 615 बच्चे, लेकिन उपस्थित महज 100। स्कूल में जो बच्चे मौजूद, उनकी भी कक्षा नहीं हो रही थी। परिसर में हर तरफ गंदगी फैली थी। जारंग हाईस्कूल में गुरुवार को डीईओ की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। डीईओ अरविंद कुमार सिन्हा की जांच में स्कूल में वित्तीय अनियमितता भी सामने आई। स्कूल के छात्र कोष-विकास कोष 15 लाख राशि की निकासी कर ली गई, लेकिन इसके खर्च से संबंधित कोई कागजात हेडमास्टर नहीं दे पाए। डीईओ ने स्कूल के सभी कागजात के साथ हेडमास्टर को तलब किया है। स्कूल में 27 शिक्षक है जिसमें जांच के दौरान 17 उपस्थित मिले। बताया गया कि बाकी शिक्षक कॉपी जांच में लगाए गए हैं। डीईओ ने कहा कि कई बार स्कूल के संबंध में शिकायत मिली थी। वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.