बांका, अप्रैल 9 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी को मॉडल स्कूल' का दर्जा मिलने से जहां क्षेत्र में खुशी है, वहीं दूसरी ओर पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के नामांकन पर संकट भी खड़ा हो गया है। गुरुवार को नामांकन से वंचित छात्र- छात्राओं व उनके अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थानीय मध्य विद्यालयों से 8 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के अभिभावक अपने बच्चों के साथ गुरुवार को इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी पहुंचकर प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश रंजन का घेराव किया, और जमकर आक्रोश भी व्यक्त किया। इधर इसकी सूचना पर रजौन के बीईओ स्वयं चक्रपाणि कनिष्क भी विद्यालय पहुंचकर आक्रोशित लोगों से बातचीत की, और इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों तक अपने स्तर से देने की बात कही। इसके बाद मामला थोड़ा शांत हुआ। गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.