औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- गोह प्रखंड के रामशरण यादव कॉलेज, देवकुंड में स्नातक सेमेस्टर-4 के नामांकन में अधिक शुल्क लिए जाने के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एबीवीपी नेता गौरव मिश्रा अन्य सदस्यों के साथ कॉलेज पहुंचे और प्रिंसिपल ममता कुमारी से मामले की जानकारी ली। छात्र नेताओं और प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद अधिक शुल्क में कटौती कर निर्धारित शुल्क लिया गया। छात्र नेता ने बताया कि बातचीत के बाद नामांकन शुल्क 3500 रुपये लेने पर सहमति बनी। वहीं प्रिंसिपल ममता कुमारी ने कहा कि कॉलेज को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है और अधिक शुल्क लेने का आरोप बेबुनियाद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.