गिरडीह, अप्रैल 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के घुठिया पल्स टू उच्च विद्यालय में सोमवार को भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मौक पर विभिन्न मध्य विद्यालयों से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होकर बेंगाबाद प्लस टू विद्यालय में नामांकन लेनेवाले छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा समारोह का आयोजन कर छात्रों का स्वागत कार्यक्रम से नए सत्र के छात्रों मे उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार महतो ने कहा कि विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा बोर्ड परीक्षा ली गई है। रिजल्ट का प्रकाशन अगले माह मई में होने की सम्भावना है। विभागीय आदेश के अनुसार, छात्रों का नामांकन रिजल्ट प्रकाशन से पूर्व लिया ...