कौशाम्बी, मई 15 -- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 'स्कूल चलो अभियान' के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सख्त रुख अपना लिया है। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय कोखराज और पीएमश्री विद्यालय कसिया के प्रधानाध्यापकों सहित समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए शनिवार दोपहर तक नामांकन लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। कंपोजिट विद्यालय कोखराज में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अशोक कुमार बिना लिखित चार्ज दिए अवकाश पर मिले। विद्यालय के शौचालयों में ताले लटके मिले तथा सबमर्सिबल का नंगा तार खुला पाया गया। बीईओ ने इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया। यह भी पढ़ें- विभागीय निर्देश का पालन नहीं करने पर शिक्षकों पर होगी निलंबन की कार्रवाई: डीईओ मिड डे मील व्यवस्था भी बद...