कटिहार, अप्रैल 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। छह साल की उम्र पूरी कर चुके हर बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को शपथपत्र देना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राहुल चन्द्र चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 30 सितंबर तक छह वर्ष पूरा करने वाले सभी बच्चों का कक्षा एक में नामांकन हर हाल में कराया जाए। इस अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने जवाबदेही भी तय कर दी है। किसी भी प्रखंड में यदि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर पाया जाता है, तो संबंधित बीईओ पर सीधी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी के दस लाख बच्चे प्राथमिक विद्यालय से जोड़े जाएंगे इसके लिए हर प्रखंड में विशेष टीम गठित की गई है, जो स्कूल से बाहर बच्चों की पह...