हाजीपुर, जुलाई 28 -- वैशाली जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने के मामले में एलएन उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.नसीमुल होदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि विभाग को शिकायत मिली थी कि विद्यालय द्वारा 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के आलोक में डीईओ द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 11 वीं में नामांकित छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई,जिसमें छात्रों की शिकायत प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चंद्रपुरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित डीईओ ने इसे घोर लापरवाही,अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों क...