कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पीएमश्री विद्यालय तिश्ती में समाज से जुड़ाव और नामांकन में वृद्धि के लिए शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया,इसमें गत वर्ष के मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए सभी छात्रों को नए सत्र की पाठ्य पुस्तक वितरित की गई। मुख्य अतिथि बीडीओ विपुल विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि बीईओ अजब सिंह यादव ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ गुरुवार को उद्घाटन किया। बीडीओ ने कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में हुए परिवर्तन की सराहना करते हुए उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने की बात कही। बीईओ अजब सिंह, डायट मेंटर विपिन कुमार शांत,एसआरजी अनंत त्रिवेदी, एआरपी पारुल निरंजन ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, अंकपत्र, मेडल और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। कक्षा 8 के बच्च...