पाकुड़, अप्रैल 29 -- प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा में "स्कूल चलें हम अभियान-2026" के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। 15 से 30 अप्रैल तक संचालित इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 9 तक अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने का लक्ष्य है। "बच्चों के संग अभिभावक के द्वार" थीम के तहत घर-घर संपर्क किया गया और विद्यार्थियों ने रैली निकालकर शिक्षा का संदेश दिया। अभियान में बीडीओ टूडू दिलीप, बीईईओ सुधा कुमारी, डांगापाड़ा मुखिया बाले हेम्ब्रम, प्रधानाध्यापक आनंद भगत, पंचायत सचिव किशोर कुमार, बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...