सीवान, अप्रैल 12 -- गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड के बिसवार पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन प्रपत्रों की समीक्षा का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम सभी नामांकन प्रपत्रों की जांच पूरी कर लिया है। जानकारी के अनुसार बिसवार पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव 20 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल की शाम समाप्त हो गई थी. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 13 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। चुनाव के दिन 20 अप्रैल को पंचायत के 3 मतदान केंद्रों पर कुल 1971 मत...