सराईकेला, जनवरी 29 -- सरायकेला । नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बजते ही प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आज से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई है। निदेशक डीआरडीए कार्यालय सरायकेला में पहले दिन कुल 2 उम्मीदवारों ने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन पत्र खरीदे हैं।निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी देखी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उम्मीदवारों ने जरूरी दस्तावेज जमा कर नामांकन पत्र प्राप्त किए। सूत्रों के अनुसार, आज अध्यक्ष के लिए फॉर्म खरीदे गए हैं।उम्मीदवार 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक अपने पर्चे दाखिल कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। निर्वाची पदाधिकार...