जमशेदपुर, फरवरी 5 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव में आज का दिन स्क्रुटनी के लिए तय है। इसके तहत सभी 16 निर्वाचित पदाधिकारी अपने यहां जमा नामांकन पत्रों की समीक्षा या जांच करेंगे, इसमें जो नामांकन पत्र अधूरा या मानक के विरुद्ध पाया जाएगा, उसे रद्द कर दिया जाएगा। आज अपराह्न 3:00 बजे के बाद इसकी सूचना प्रकाशित कर दी जाएगी, इसमें कारण सहित बताया जाएगा कि संबंधित प्रत्याशी का नामांकन पत्र क्यों रद्द किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन नगर निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए चुनाव हो रहे हैं। मानगो के मेयर पद हेतु 16 जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 10 और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए चार महिलाओं ने नामांकन किए हैं। इसके अलावा 200 से अधिक लोगों ने इन तीनों निकायों के 70 वार्डों के लिए भी नामांकन किए हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.