मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पारू हाईस्कूल में नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं होने से नाराज बच्चे और ग्रामीण गुरुवार को आक्रोशित हो गए। एसएच जाम कर हंगामा किया। वे लोग प्रधानाध्यापक पर नामांकन नहीं लेने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि पोषण क्षेत्र के बच्चों का स्कूल में नामांकन नहीं लिया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। बच्चों ने कहा कि नामांकन लेने का निर्धारित समय समाप्त हो जाएगा तो पढ़ाई से वंचित हो जाएंगे। करीब एक घंटे तक जाम के कारण एसएच की दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई वाहन चालक मार्ग बदलकर गंतव्य की ओर गए। यह भी पढ़ें- छात्रों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम छात्र यशराज, मो. साबिर, आयुष कुमार, मनीष कुमार, सोनू कुमार, शिवम कुमार, नूर आलम, रोहित कुमार, अनामिका कुमारी, साहिल...