कटिहार, अप्रैल 25 -- मनसाही, एक संवाददाता उदामारखा के छात्र-छात्राओं ने डीएम कटिहार से कम दूरी वाले उच्च विद्यालय हफलागंज में कक्षा 9 में नामांकन को लेकर गुहार लगायी है। यह छात्र-छात्राएं मध्य विद्यालय उदामारखा से आठवीं की परीक्षा पास किए हैं और इसके निकटतम उच्च विद्यालय हफलागंज उच्च विद्यालय हैं। पूर्व में भी उदामारखा के छात्र छात्राएं उच्च विद्यालय हफलागंज में पढ़ने आए हैं मगर इस बार उच्च विद्यालय हफलागंज मॉडल विद्यालय बनने के बाद यहां के छात्र छात्राओं का भी नामांकन नहीं हो रहा हैं। जिसके बाद छात्र छात्राएं जिला पदाधिकारी कटिहार से नामांकन को लेकर न्याय की गुहार लगाई हैं। अब देखना यह होगा कि इन छात्र छात्राओं की गुहार कहा तक सुनी जाती है। यह भी पढ़ें- अपने ही पंचायत में नामांकन नहीं ले पा रहे हैं छात्र-छात्राएं, आक्रोश छात्र-छात्राओं क...