मधुबनी, अप्रैल 16 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। गुरुवार को अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में एसडीएम कुमार गौरव ने क्षेत्र के कई स्कूलों का दौरा कर मध्याह्न भोजन (एमडीएम), नामांकन एवं पुस्तक वितरण की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने रामकृष्ण मध्य विद्यालय, प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय तथा परतापुर पश्चिमी मध्य विद्यालय पहुंचकर हेडमास्टर से नामांकन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से पूछा कि नामांकन के समय छात्रों को पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं। उन्होंने निर्देश दिया कि पुस्तक उपलब्ध रहने पर नामांकन के साथ ही छात्रों को किताबें देना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह में विद्यालयों में रिक्त सीटों पर नामांकन पूर्ण करें : डीसी निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद...