कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के हाईस्कूल और प्लस-2 विद्यालयों में नामांकन शुल्क की नई संरचना लागू कर दी गई है। शिक्षा विभाग द्वारा तय शुल्क के अनुसार अब 9वीं और 11वीं में दाखिला लेने वाले छात्रों को विभिन्न मदों में अलग-अलग शुल्क चुकाना होगा, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ने लगा है।विभागीय निर्देश के तहत 9वीं कक्षा में नामांकन के लिए कुल 420 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं 11वीं में विषय के अनुसार शुल्क अलग-अलग है-कॉमर्स में करीब 850 रुपये, आर्ट्स में 840 रुपये और साइंस में 1200 रुपये तक देना होगा। हालांकि, अपने ही विद्यालय में 11वीं में नामांकन लेने वाले छात्रों को 50 रुपये का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा।नामांकन शुल्क में 120 रुपये का परीक्षा शुल्क अनिवार्य रूप से शामिल ...