पलामू, जनवरी 29 -- हरिहरगंज। पिपरा प्रखंड में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए 30 जनवरी तक आवेदन लिया जाएगा। 50‌ छात्राओं का एडमिशन लिया जाना है। वार्डेन चंदा कुमारी ने कहा कि कक्षा छ मे नामांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा है,‌ 30 जनवरी शाम चार बजे तक आवेदन लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वैसे छात्राएं जो अनाथ है, दिव्यांग है एवं कमजोर है उनको पहले प्राथमिकता दिया जाएगा। आवेदन के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, अभिभावक का आधार कार्ड, बीपीएल नंबर, स्थानीय प्रमाण पत्र ,पासबुक की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज का फोटो जमा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...