नामांकन के लिए 10022 अभ्यार्थियों ने किया ऑनलाइन आवेदन
पूर्णिया, जुलाई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा चतुर्थ मेरिट लिस्ट तीन दिनों के बाद घोषित कर दिया जायेगा, जिसके आधार पर कॉलेज में स्नातक की रिक्त बचे सीटों पर एडमिशन लिया जायेगा। फिलहाल चतुर्थ मेरिट लिस्ट के आधार पर स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन के लिए 10022 अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं निर्धारित अंतिम तिथि समाप्त होते ही कॉलेज और विषय परिवर्तन करने के लिए एडिट आप्शन की अवधि भी खत्म हो चुकी है। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने समर्थ एडमिशन पोर्टल निर्धारित तिथि समाप्त होने के उपरांत मंगलवार को बंद कर दिया है। इससे पूर्व स्नातक में प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर 25844, सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार 2114 और थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर कुल 1504 अभ्यार्थी का स्नातक में एडमिशन हो चुका है, जिनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.