आरा, जनवरी 29 -- पीरो, संवाद सूत्र। छह वर्ष तक के अधिकाधिक बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित करने को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय वीरपुर में शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका के प्रयास से बाल मेला और स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। बाल मेला और स्पोर्ट्स मीमिट का उद्घाटन किसान नेता दुदुन सिंह और पूर्व मुखिया दिनेश्वर राम ने किया। अध्यक्षता विद्यालय की सचिव फूलकुमारी देवी ने की और संचालन जयकृष्ण दुबे ने किया। मेले में कक्षा एक से तीन के बच्चों को छोटी कहानी, अंक पहचानने और मास्क बनाने समेत दर्जनों गतिविधियों पर फोकस किया गया। स्कूल से बच्चों को आंगनबाड़ी का रास्ता दिखाने के लिए मिट्टी से बने खिलौने की जानकारी दी गई। शिक्षक शशिकांत सिंह, शिल्पा सिंह, आफताब आलम और वीरेंद्र कुमार पांडेय की ओर से नामांकन को लेकर अभिभावकों के साथ शिक्षकों की बैठक करने का...