बगहा, फरवरी 28 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया पंचायत के दरुआबारी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को बाल मेला सह स्पोर्टस मिट शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दरुआबरी गांव के गुमस्ता चंद्र ज्योति महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के दिशा निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रांगण में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन विद्यालय में करना है। इस लिए सभी अभिभावक के साथ एक संगोष्ठी कर उन्हें प्रेरित किया गया कि जितने भी बच्चे जो आंगनबाड़ी केंद्र में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनका नामांकन विद्यालय में शत प्रतिशत करना है।...