गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोनपुरवा स्थित बीएनटी संत मैरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। मौके पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में सुबह से ही अभ्यर्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति देखी गई। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात थी। विशेष रूप से नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए मात्र चार सीट के लिए 67 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय प्रशासन के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.