हाजीपुर, अप्रैल 18 -- नामांकन के लिए दर-दर भटक रहे छात्र छात्रा राजापाकर, संवाद सूत्र। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मॉडल स्कूल योजना राजापाकर प्रखंड में छात्रों के लिए गले की फांस बनती नजर आ रही है। प्रखंड के उत्तरी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर को मॉडल स्कूल का दर्जा तो मिल गया, लेकिन यहाँ की सीमित सीटों और विभागीय तालमेल की कमी ने 350 से अधिक छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। स्थिति यह है कि कक्षा 9 में नामांकन के लिए केवल 45 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि इस वर्ष इस पंचायत के चार मध्य विद्यालयों से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या लगभग 400 है। यह भी पढ़ें- जिले के 16 मॉडल स्कूल में नामांकन की अधिसूचना जारी विभागीय नियमानुसार मॉडल स्कूलों में नामांकन के लिए फरवरी माह में ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई ...